शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवनोपोजी सहायता के माध्यम से समुदायों को सशक्त बनाना।
स्थापना: 2018 • NGO रजिस्ट्रेशन: 07/34/05/15068/18, नीति आयोग MP/2022/0314980 ,
पवित्र भूतेश जन कल्याण समिति एक प्रतिष्ठित और सक्रिय सामाजिक संगठन है, जो समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। समिति का उद्देश्य मानवता, सहयोग और सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
हमारी समिति निम्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देती है:
शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ:
समाज में शिक्षा के प्रसार और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने हेतु जागरूकता कार्य, सहयोग एवं आयोजन करना।
गरीब एवं वंचित वर्गों की सहायता:
जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, ऊनी कपड़े, चिकित्सा सहायता तथा अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना।
महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों का विकास:
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन करना।
आपदा राहत कार्य:
प्राकृतिक आपदाओं में पीड़ितों को राहत सामग्री, सहायता व पुनर्वास प्रदान करना।
सामुदायिक विकास एवं सामाजिक जागरूकता:
समाज में एकता, सहयोग और विकास की भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम चलाना।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन:
धार्मिक यात्राएँ, कथा, भजन संध्या, अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना।
गौ सेवा एवं पशु-पक्षी संरक्षण:
गौशाला संचालन, गौ रक्षा, गौ उपचार एवं पशु-पक्षियों के संरक्षण के लिए सतत कार्यरत रहना।
रजिस्ट्रेशन नंबर: 07/34/05/15068/18, नीति आयोग MP/2022/0314980 ,
स्थापना वर्ष: 2018
हमारी संस्था पूरी तरह से कानूनी मान्यता प्राप्त है और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों का पालन करती है।




आपके योगदान से हम और कम्युनिटी को बड़ा समर्थन दे पाते हैं।
Bank: BANK OF MAHARASHTRA
A/c Name: PAVITRA BHUTESH JAN KALYAN SAMITI SINGOLI
A/c No: 60548480203
IFSC: MAHB0002026
UPI ID: 8815688329@ptaxis
सदस्यता के लिए आवेदन भरे